फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The condition of drains will improve in the town by Rs 7.28 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: कस्बे में 7.28 लाख से सुधरेगी नालों की दशा

Fri, 24 Nov 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The condition of drains will improve in the town by Rs 7.28 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। 19 हजार की आबादी और 14 वार्डों वाले कनीना में नालों की सफाई का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए कनीना नगर पालिका प्रशासन ने टेंडर लगाया है। टेंडर लगने के बाद एक हफ्ते में वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नालों की सफाई पर 7 लाख 28 हजार रुपये खर्च होंगे और 190 दिन में सभी नालों की सफाई की जाएगी।
कनीना के 14 वार्डों में पिछले 5 वर्षों में नालों की सफाई नियमित रूप से नहीं हुई है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या वार्ड नंबर एक के शिव मंदिर के पास, धोकलमल पार्क वार्ड नंबर तीन, रेवाड़ी रोड करीरा मोड़, वेद प्रकाश अधिवक्ता के घर के पास, कॉलर वाला जोहड़ का रास्ता, होली वाला जोहड़ का रास्ता, बाबा मोल्ड नाथ मंदिर चौराहा, वाल्मीकि बस्ती में है। इसके अलावा उप नागरिक अस्पताल कनीना के सामने, वार्ड नंबर एक व दो के टी-प्वाइंट पर, हरिजन बस्ती, आंबेडकर चौक, अनाज मंडी, ककराला मोड़, रेलवे फाटक वाली कॉलोनी, चौराहा वार्ड नंबर एक, कृषि विभाग कार्यालय के पास, बस स्टैंड के पीछे, मुख्य टी प्वाइंट रेवाड़ी कोसली रोड सहित अन्य जगहों पर आए दिन नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। कस्बा वासियों ने बताया कि जगह-जगह गंदी नालियों का पानी भरने की वजह से कस्बे में बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। बरसात के समय में गंदे नालियों का पानी घरों में पहुंच जाता है, जिससे बहुत अधिक परेशानी होती है। एसडीएम, विधायक सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी हुई है पिछले कई दिनों से सफाई न होने के कारण आमजन बहुत त्रस्त है। अगर यह कार्य जल्द से किया जाए तो आमजन को इससे फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन


अब नहीं होना पड़ेगा आमजन को परेशान
नगर पालिका के एमई दिनेश यादव ने बताया कि पिछले कई दिन से नालों की सफाई के लिए टेंडर निकला हुआ था। अब टेंडर निकल चुका है और अब इसका बजट 7 लाख 28 हजार रुपये है। इससे 190 दिन में एजेंसी नालों की सफाई का कार्य पूरा करेगी। बरसात के मौसम में अब कनीना वासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस टेंडर में साफ-सफाई के साथ-साथ मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। कनीना के 14 वार्डों में नालियों व नालों की सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे निकलने वाले कूड़े कचरे को मानक वाली बनी में एक जगह पर सुखाया जाएगा तत्पश्चात इसको कंपोस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed