{"_id":"665cb87fb6d15a43bb0dae6e","slug":"the-citys-sanitation-system-is-in-disarray-garbage-piles-everywhere-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109825-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
Sun, 02 Jun 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- भगवान परशुराम चौक पर लगा गंदगी का ढ़ेर --स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। कूड़े का नियमित उठान नहीं होने से शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे वहां के निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को शहर में सफाई नहीं होने के कारण सोमवार को सुबह कर्मचारी दिनभर मशक्कत करने के बाद भी पूरे कचरे को नही उठा पाते हैं। शहरवासियों का कहना है कि रविवार के दिन शहर में सफाई नहीं होती हैं।
शहर के विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला जवाहरनगर, मोहल्ला वाल्मीकि, सैनी स्कूल के पास, राम बिहार कॉलोनी के सामने, मोहल्ला निमड़ी नीचे, रामलीला परिषद, मसानी चौक पर रविवार के दिन कूड़े के ढेर लग जाते है।
प्रतिदिन कूड़े को उठाना चाहिए। रविवार को कूड़ा नहीं उठाने के कारण कूड़ा अधिक एकत्रित हो जाता है। नपा प्रशासन रविवार को भी कूड़े का उठान करे। जब वहां से तेजी गति से साधन निकलते हैं तो कूड़ा दुकानों में घुस जाता है।
विज्ञापन
महेश यादव, दुकानदार
मुख्य चौक-चौराहों पर कूड़े के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। राम बिहार कॉलोनी के सामने लंबे समय से समस्या बनी हुई है। रविवार को सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण कूड़े का ढेर लग जाता है।
कपूर पटेल दुकानदार
दिनभर लोग कूड़े के ढेरों व बदबू से परेशान रहते हैं। लोग प्रतिदिन रामलीला परिषद के पास कूड़ा डालते है। नपा द्वारा कोई रोकटोक नहीं की जाती। नियमित रूप से कचरे का उठान हो तो शहरवासियों को समस्या से छुटकारा मिलेगा।
सीताराम सैनी, दुकानदार
नियमित रूप से कूड़े का उठान हो तो किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। लोग सुबह ही कूड़ा डालकर चले जाते है। जिसके कारण आसपास के घरों में लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
भूपेंद्र, दुकानदार
आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता के बाद 40 कर्मचारी और लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी लगाए जाएंगे। टेंडर पास होने के बाद शहर में प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाएगा। मुख्य चौक-चौराहों पर भी प्रतिदिन कूड़े का उठान होगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़