{"_id":"686ac008f8f7c543fc028de7","slug":"the-city-roads-shrink-as-soon-as-the-sun-rises-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118300-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सूरज निकलते ही सिकुड़ जाती हैं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सूरज निकलते ही सिकुड़ जाती हैं शहर की सड़कें
Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- भगवान परशुराम चौक से सब्जी मंडी मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ सामान लगाकर दुकानदार
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से अभियान चलाने के बाद भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है। हालात यह है कि अतिक्रमण से कई सड़कों की चौड़ाई करीब आधी रह गई है। शहर की चौड़ी सड़कें दिन में संकरी हो जाती हैं।
यानी कि आधी सड़क पर कारोबार किया जा रहा है। पालिका के फरवरी में अभियान चलाने के बाद मार्ग खुला नजर आने लगा था, लेकिन उसके बाद फिर से वहीं हालात हो गए हैं। नगर पालिका की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। दुकानदारों ने सड़क पर सामान सजाकर फिर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है।
पालिका के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों और शहरवासियों का सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर सामान लगाने को कह रहे है, लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में दुकानदारों ने सामान बरामदों के साथ सड़कों पर सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर पालिका हर महीने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है। वहीं दुकानदारों को नोटिस भी दिया जा रहा है, लेकिन अभियान धरातल नहीं दिखाई दिया।