{"_id":"60d62cc68ebc3e2c5501e065","slug":"the-city-became-water-in-the-rain-of-half-an-hour-narnol-news-rtk614689875","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटा की बारिश से शहर में कई जगह हुआ जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटा की बारिश से शहर में कई जगह हुआ जल भराव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शुक्रवार की शाम को क्षेत्र में बारिश हुई। आधा घंटे की बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मानसून की पहली बारिश ने नगरपालिका कार्यों की पोल खोल कर दी। नाली और सीवरेज की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर गया है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को क्षेत्र में 13 एमएम बारिश हुई।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही थी। क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। लगभग शाम 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की बारिश से विश्वकर्मा चौक पानी से लबालब भर गया। पानी भर जाने से दुपहिया एवं चौपहिया वाहन बीच में ही रुक रहे थे। इनके अलावा रतन कॉम्पलैक्स, सिनेमा रोड, मसानी चौक, गांधी मार्केट, शंकर मार्केट, मोहल्ला महायचान, राज गार्डन मैरिज पैलेस, सैनीपुुरा, छाजुपुरम, ओवर ब्रिज के पास, बुचौली रोड आदि स्थानों पर पानी भर गया। बाजारों में पानी भर जाने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी तथा दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हुई।
नालियों की नहीं हो रखी सफाई
बारिश से नगरपालिका एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पोल खोल कर रख दी है। नालियों और सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर आ गया है। शहर की नालियां और सीवरेज गंदगी और थैलियों से अटे हुए हैं। नपा को मानसून की जानकारी होने के बाद भी शहर की नाले और नालियों की सफाई नहीं करवाई।
विज्ञापन
इस कारण नहीं पहुंच रहा मानसून:
भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा 19 जून को बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला, अमृतसर तक पहुंची परंतु इस के बाद आगे नहीं बढ़ पाई क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी सतह की अधिक ऊंचाई वाली पाश्चिमी हवाओं के चलने से बंगाल की तरफ से नमी वाली पुरवाई मॉनसूनी हवा की सक्रियता में कमी आ गई तथा मॉनसून टर्फ उत्तर में ऊपर हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण मॉनसूनी हवा हरियाणा की तरफ नहीं बढ़ पा रही है तथा मानसूनी हवा की सक्रियता के लिए अनुकूल परिस्थितियां अगले चार-पांच दिनों के बाद ही बनने की संभावना है।
30 जून तक रहेगा मौसम परिवर्तन शील:
कृषि मौसम विशेषज्ञ, डीएएमयू, कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को प्री मानूसन की पहली बारिश 13 एमएम हुई है। 26 से 30 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की धूलभरी हवाओं व गरज-चमक मे साथ एक-दो स्थानों पर हल्की/छिटपुट बुंदाबादी संभावित। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्यसे एक डिग्री अधिक था वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं अधिकतम आद्रता 55 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 30 प्रतिशत रही ।