{"_id":"6123e2cd8ebc3e79d1361955","slug":"the-camper-vehicle-was-recovered-from-accused-narnol-news-rtk621767924","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों से कैंपर गाड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों से कैंपर गाड़ी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों से दो दिन के रिमांड में एक कैंपर बरामद किया है। इस कैंपर का प्रयोग आरोपियों ने वारदात में किया था। सोमवार को आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जहां पर न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ के सुरजनवास गांव के रहने वाले सुभाष ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज दी कि सुरजनवास गांव में शराब का ठेका खोलने के लिए उसने खोखा रखा था। अमरजीत, मंजीत, अजय और रविंद्र दो कैंपर गाड़ियां लेकर आए और आते ही जान से मारने की नियत से कैंपर गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। वह उस समय बचकर भाग गया। इसके बाद इन्होंने खोखे को कैंपर गाड़ी से टक्कर मारी और जाते-जाते कहा कि अगर यहां दुकान खोलनी है तो 5 लाख रुपये देने होंगे। इस सूचना पर पुलिस ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद चारों को न्यायालय पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयोग की हुई कैंपर गाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।