फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The 'Broom Protest' by sanitation workers over their demands will continue today as well.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर आज भी जारी रहेगा सफाई कर्मचागियों का झाडू प्रदर्शन

Fri, 24 Apr 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The 'Broom Protest' by sanitation workers over their demands will continue today as well.
फोटो संख्या:56 विधायक आवास पर प्रदर्शन करते जाते सफाई कर्मचारी। संवाद
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में झाड़ू प्रदर्शन किया गया। 27 व 28 को क्रमिक भूख हड़ताल, एक व दो मई को दो दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल से दो मई तक धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल पर रहकर मांगें उठाई जाएंगी। उन्होंने कहा लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 से 2026 तक सफाई व सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की गई है। संघ की ओर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। यदि सरकार ने दो मई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ हड़ताल को आगे बढ़ाने या अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मुख्य मांगें डोर-टू-डोर वर्क आउट सोर्स, ऑपरेशनल मैंटीनेंस के ठेकों को समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर कराने, भत्तों सहित समान काम समान वेतन, पूर्व के एरियर का भुगतान, पक्के कर्मचारियों की भांति चिकित्सा प्रतिपूर्ति व एक्सग्रेशिया, कर्मचारियों को मेडिकल कैशलेस की सुविधा दी जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए सहित 18 से अधिक मुख्य मांगें है। इस मौके पर सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed