{"_id":"5e25f53a8ebc3e4b3a57a92d","slug":"the-boundary-wall-was-broken-in-subhash-park-narnol-news-rtk5382828114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष पार्क में अव्यवस्था, चहारदीवारी और बेंच टूटे पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष पार्क में अव्यवस्था, चहारदीवारी और बेंच टूटे पड़े
विज्ञापन
सुभाष पार्क की टूटी दीवार।
- फोटो : Narnol
शहर का सुभाष पार्क अव्यवस्था का शिकार है। पार्क की चाहरदीवारी टूटी होने के कारण लावारिश पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे सुबह-शाम पार्क में जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती। सुभाष पार्क नारनौल शहर का पुराना पार्क है। यहां पर सुबह-शाम काफी लोग घूमने के लिए आते हैं। लेकिन, नप के उदासीन रवैये के कारण पार्क की दशा खराब चल रही है। पार्क के अंदर रोशनी की कमी है। एक तरफ की चाहरदीवारी टूटी होने से पशु भी पार्क में प्रवेश कर जाते हैं। पार्क की कुर्सियां,बेंच व झूले भी टूटे हुए हैं। ऐसे में पार्क में लोगों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। पार्क में हरियाली का भी अभाव है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग पार्क में कूड़ा भी फेंकने से बाज नहीं आते। इससे आम लोगों को परेशनी उठानी पड़ती है। पार्क स्थित शौचायल भी खराब हालत में है। एक शौचालय का गेट ही टूटा हुआ है। इसके साथ ही पार्क में लगे बेंच भी टूटे हुए हैं। ऐसे में लोगों को पार्क का पूरा मजा नहीं मिल पा रहा है। जिससे पार्क में आने वाली की संख्या भी कम हो रही है।
लोगों से बातचीत
पार्क में प्रवेश के लिए उचित गेट नही है। दूसरा पार्क की चाहरदीवारी टूटी होने से पशु भी अंदर दाखिल हो जाते हैं। चाहरदिवारी को ठीक कराया जाए और पार्क में हरियाली का इंतजाम हो। कुछ जगहों पर तो गंदा पानी जमा है। पार्क में अव्यवस्था से लोगों को परेेशानी उठानी पड़ रही है।-रामानंद्र
प्रतिदिन पार्क में टहलने के लिए आता हूं। लेकिन, पूरे पार्क में सही तरीके से घास की कटिंग भी नहीं होती। बेंच टूटे हुए हैं। ऐसे में लोगों को पार्क में अव्यवस्थाओं से जुझना पड़ रहा है। पार्क के शौचालय भी ठीक नहीं हैं। कुछ लोग पार्क में खुले में शौच करते हैं।
विज्ञापन
सुभाष पार्क को नए सिरे से तैयार करने की योजना है। इसके पीछे अलग से भी पार्क बनाया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। पार्क में जो भी कमियां हैं, उसे दूर की जाएगी। - भारती सैनी, चेयरपर्सन नप