{"_id":"6872a9b33e6c5477bb0d98ce","slug":"the-aim-of-the-trust-is-to-educate-the-future-generation-dr-cs-verma-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127045-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट का उद्देश्य भावी पीढ़ी को शिक्षित बनाना : डॉ. सीएस वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट का उद्देश्य भावी पीढ़ी को शिक्षित बनाना : डॉ. सीएस वर्मा
Sun, 13 Jul 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11बच्चों को साइकिल वितरित करते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : परिजन।
मंडी अटेली। गांव गुजरवास में श्रीराम सेवा ट्रस्ट की स्थापना कोरोना महामारी के दौरान लाला वेदप्रकाश और उनकी पत्नी विमला अग्रवाल की प्रेरणा से हुई।
ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश चौहान के प्रतिनिधित्व में ट्रस्ट ने विगत पांच वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण आयाम स्थापित किए हैं। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य भावी पीढ़ी को शिक्षित एवं चरित्रवान बनाना है। इसी उद्देश्य के मद्देनजर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग की निशुल्क कोचिंग कक्षाओं सहित ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में हिंदी भाषा कार्यशाला का आयोजन भी किया जाता है।
ट्रस्ट की ओर से संचालित कार्यों में राजेंद्र वर्मा और करण सिंह चौहान का विशेष योगदान है। इसके अलावा विनय अग्रवाल, डॉ रमेश बंसल, मदन सिंह चौहान, जसवंत वर्मा, कृष्ण चौहान, पीयूष अग्रवाल, डॉ. रवि अग्रवाल, रमेश चौहान, मेजर भवानी सिंह और अजय गर्ग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संवाद