{"_id":"664a498b32d3bb47830a09b4","slug":"the-administrative-building-of-the-state-college-was-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs-80-lakh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109583-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 80 लाख रुपये की लागत से बनना था राजकीय महाविद्यालय का प्रशासनिक भवन, बिजली व पानी की फिटिंग को लेकर फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 80 लाख रुपये की लागत से बनना था राजकीय महाविद्यालय का प्रशासनिक भवन, बिजली व पानी की फिटिंग को लेकर फंसा पेंच
Mon, 20 May 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 20 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का रूका निर्माण कार
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाला प्रशासनिक भवन बिजली व पानी की फिटिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है। इस भवन में प्राचार्य कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, हॉल प्रतिक्षालय बनाए जाएंगे।
लंबे समय से महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन की मांग की जा रही थी। आठ माह पहले लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों को भवन निर्माण कार्य शुरू करवाने के बारे में तीन बार नोटिस दिया गया था। उसके बाद ठेकेदार ने कार्य शुरू किया गया। निर्माणाधीन भवन की नींव भरकर बिजली व पानी फिटिंग का एस्टीमेट का बहाना बनाकर काम को रोक दिया गया। ठेकेदार ने कहा बिजली व पानी की फिटिंग का एस्टीमेट टेंडर में नहीं जोड़ा गया था। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा तुम भवन बनाकर सौंप दो, बिजली व पानी की फिटिंग वे खुद करवा लेगें। निर्माण पूरा होने के बाद अब पुराने भवन को कक्षा कक्षों के रूप में प्रयोग करने के लिए इनकी मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन बनाने के लिए वर्ष 2019 में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद लंबी प्रक्रिया चली व कालेज प्रबंधन ने लोक निर्माण के खाते में यह राशि डाल दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा अब इसके लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
वर्ष 1972 में बने भवन में चल रहा है काम
इस समय प्रशासन भवन बहुत अधिक पुराना है। इसका निर्माण भी वर्ष 1972 में किया गया था। समय के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की संख्या बढ़ती गई, लेकिन भवन नहीं होने से स्टाफ के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। रूसा योजना के तहत मिले ग्रांट से बनवाया जा रहा है। क्योंकि जो प्रशासनिक भवन है वह 1972 से बना हुआ है ,जो कि बहुत पुराना हो चुका है। इस नए प्रशासनिक भवन में एक प्राचार्य कक्ष, रिटायरिंग रूम एवं लिपिक वर्गीय स्टाफ के लिए कार्यालय होगा।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ प्रशासनिक भवन का कार्य पिछले आठ माह से रुका हुआ था। भवन का कार्य शुरू करवाने को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन से चार बार पत्र लिख चुके है। ताकि इस भवन का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो चुके।
लक्ष्मीनारायण, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
पिछले कुछ महिनों से एस्टीमेट को लेकर राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब बिजली व पानी का भी एस्टीमेट बना लिया गया है। आचार संहिता के बाद जल्द ही राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ का प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़