{"_id":"65c7abcb58f9d0ef2f0a1035","slug":"thanks-to-government-schemes-the-country-is-moving-towards-self-reliance-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109246-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरकार की योजनाओं की बदौलत देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरकार की योजनाओं की बदौलत देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। भाजपा के चलो गांव की ओर अभियान की कड़ी में शनिवार को बूथ नंबर 77 पर स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य डॉ. आरके जांगड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के प्रपत्र सौंपे। वहीं फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर युवाओं से संवाद कर युवाओं की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान आजाद हिंद फौज के सेनानी बहादुर सिंह की पुत्री उर्मिला यादव का सम्मान किया गया। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटों के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद नहरों का 143 करोड़ से सुधारीकरण, कृषि एवं किसान कल्याण योजनाएं, पशुपालन एवं डेयरी विकास योजनाएं, विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना, ग्रुप सी, डी की भर्तियों में साक्षात्कार समाप्त करना, सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज में 500 प्रकार की दवाइयां और 319 प्रकार के ऑपरेशन टेस्ट में दंत चिकित्सा मुफ्त की सुविधा देने सहित अन्य योजनाएं चलाई गई। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल, बलबीर सैनी, प्रकाश सैनी, ओमप्रकाश यादव, अशोक अग्रवाल, सतीश वाल्मीकि, अमर सिंह, महेंद्र सिंह व रामचंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।