{"_id":"5dea988e8ebc3e1c181dd26f","slug":"test-food-poisoining-money-lab-narnol-news-rtk531145865","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों की मोबाइल लैब में 20 रुपये में कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों की मोबाइल लैब में 20 रुपये में कराएं जांच
विज्ञापन
आपको अपने खाने को लेकर किसी तरह की शंका हो तो उसे दूर कर सकते हैं। अपने खाद्य पदार्थों को केवल 20 रुपये में जांच करा सकेंगे। फूड सेफ्टी ऑन व्हील की मोबाइल लैब फिलहाल महेंद्रगढ़ जिले में आई हुई है। 13 दिसंबर तक यह मोबाइल जिले के अलग अलग शहरों में रहेगी।
दूध, दही, घी, पानी, हल्दी, मिर्च, नमक, सरसों का तेल, रिफाइंड, खोया, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थ की जांच में किसी तरह की मिलावट की जांच करा सकते हैं। इसके लिए अब आपको लंबे समय तक रिपोर्ट आने का इंतजार भी नहीं करना होगा। रिपोर्ट हाथों हाथ आपको मिल जाएगी। फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल वैन लगातार प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में पहुंच रही है। शुक्रवार को यह मोबाइल वैन महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल परिसर में पहुंची। 13 दिसंबर तक यह वैन महेंद्रगढ़ जिले में रहेगी। इसके बाद दादरी पहुंचेंगे। हर जिले में एक सप्ताह के लिए तैनात रहेगी। इस तरह से पूरा प्रदेश कवर होने के बाद दोबारा से अपना शेड्यूल तय करेगी। इस लैब में किसी खाद्य पदार्थ का टेस्ट कराने के लिए केवल 20 रुपये का शुल्क देना होगा। लैब के सहायक सन्नी, संजय, राजीव ने बताया कि कोई भी आम नागरिक, दुकानदार, किसान, मजदूर, व्यापारी सहित कोई भी व्यक्ति जांच करा सकता है। लैब में सैंपल देने के 15 से 20 मिनट में रिपोर्ट दे दी जाएगी।
कहां कहां रहेगी वैन
9 दिसंबर महेंद्रगढ़ शहर मार्केट एरिया
10 दिसंबर सीएचसी सतनाली
11 दिसंबर सीएचसी अटेली
12 दिसंबर सीएचसी नांगल चौधरी
13 दिसंबर महावीर चौक नारनौल