{"_id":"64fcaf6e4af86ce4750696e4","slug":"temperature-dropped-due-to-cloud-cover-narnol-news-c-196-1-sroh1013-4144-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बादलवाही से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बादलवाही से तापमान में आई गिरावट
Sat, 09 Sep 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर शनिवार को क्षेत्र में देखने को मिला, जिसके चलते आसमान में बादलवाही देखने को मिली। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इस कारण मौसम सुहावना बना रहा। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते शनिवार को क्षेत्र में आंशिक बादलवाही देखने को मिली। वर्तमान परिदृश्य में बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से यानि मैदानी राज्यों पर पहुंच गई है। इस मौसम प्रणाली का असर मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार में जबरदस्त मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है।