फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   TB hospital will be rejuvenated with Rs 35 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी अस्पताल का 35 लाख से होगा कायाकल्प

Mon, 06 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
TB hospital will be rejuvenated with Rs 35 lakh
फोटो नंबर- 02टीबी अस्पताल में किया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद
नारनौल। स्थानीय टीबी अस्पताल भवन का कायाकल्प 35 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यालय ने बजट को मंजूरी दे दी है। अब अस्पताल की टूटी खिड़की, दरवाजों, फर्श, दीवारें, पानी की टंकी और छत की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

टीबी अस्पताल भवन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर पंचकूला स्थित मुख्यालय भेजा था। इसके बाद एक सप्ताह पहले ही मुख्यालय ने बजट मंजूर कर पीडब्ल्यूडी को भेजा है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर शाखा द्वारा अस्पताल की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

टीबी अस्पताल के इंचार्ज ने बताया कि करीब 4 माह पूर्व जून में अस्पताल की मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय में भेजा गया था। हाल ही में मुख्यालय ने बजट को मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को 35 लाख रुपये भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अस्पताल के फर्श व शौचालयों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके बाद दीवारों पर पेंट, टकपती छत की मरम्मत, टूटे पड़े खिड़की दरवाजों व टाइल का कार्य करवाया जाएगा।
मरीजों के लिए की अलग से व्यवस्था:
अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते आने वाले मरीजों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि इस कार्य के चलते उनको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए अस्पताल परिसर में एक पेड़ के नीचे बेंच रख अस्थाई व्यवस्था करा दी गई है। गौरतलब है कि इन दिनों खेतों फसल कटाई का काम चलने के कारण मरीजों की संख्या बेहद कम है। सन 2012 में टीबी अस्पताल की मरम्मत का कार्य करवाया गया था। 13 साल बीत जाने के बाद अब टीबी अस्पताल में फिर से मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। हालांकि अस्पताल में शौचालय का निर्माण नए सिरे से करवाया जा रहा है।

वर्जन:
हाल ही में बजट पास किया गया है। इसके पास होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया है। एक माह के अंदर अंदर अस्पताल से जुड़ी सारी कमियों को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।-डॉ. नवीन, उप सिविल सर्जन, टीबी अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed