फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   task force inspection 20 crusar

टास्क फोर्स ने किया 20 क्रशरों का निरीक्षण

Sat, 29 Aug 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 29 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त अतुल कुमार के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स कमेटी ने शुक्रवार को  महेंद्रगढ़ खंड के कई गांवों में क्रेशर जोन व खनन का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान गढ़ी खुडाना में पिछले दिनों सील किए हुए सदाशिव स्टोन क्रेशर की सील टूटी हुई मिली। इस पर प्रदूषण विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला टास्क फोर्स की टीम ने आज गांव गढ़ी खुड़ाना, जेरपुर, मांडोला, राजावास,  डिगरोता व उस्मापुर में औचक निरीक्षक किया। टीम को गढ़ी खुड़ाना में प्रदूषण विभाग द्वारा पिछले दिनों सील किए गए सदाशिव स्टोन क्रेशर की सील  टूटी हुई मिली। इस क्रेशर को प्रदूषण विभाग ने नोटिस भी दिया हुआ है इसके बावजूद इसकी सील तोड़ी हुई थी।

प्रदूषण विभाग ने इस क्रेशर के मालिकों के  खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीम ने आज 20  क्रेशरों का निरीक्षण किया।

इस दौरान लेबर विभाग ने क्रेशर मालिकों को निर्देश दिए कि वे सभी मजदूरों को पंजीकृत कराएं। खनन अधिकारी बीआर वशिष्ठ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिले में किसी भी सूरत में सहन  नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला खनन अधिकारी बीआर वशिष्ठ, सहायक भू  वैज्ञानिक राकेश कुमार, एसडीओ प्रदूषण आरके भौसले, रेंज ऑफिसर प्रेम कुमार,  खनन निरीक्षक राजेश कुमार और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed