{"_id":"60fb0f008ebc3e789d23e95b","slug":"task-force-committee-meeting-narnol-news-rtk6187286103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डीसी अजय कुमार।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी अजय कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला में खनन से संबंधित कार्यों पर नजर रखने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि जिले में अवैध खनन के संबंध में फरवरी से अब तक 89 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं 95 वाहनों को पकड़ा है। अवैध खनन पर फरवरी से अब तक 1.72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं इस अवधि के दौरान लगभग 49 करोड़ रुपये का राजस्व आया है।
डीसी ने खनन व वन विभाग को निर्देश दिए कि वे जहां भी वन विभाग के पास लीज एरिया है वहां पर बाउंड्री पिलर खड़ा करवाएं। दोनों ही महकमे तालमेल करके इस काम को जल्द पूरा करवाएं। पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने की शिकायत के संबंध में पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे ग्राम सचिव, चौकीदार तथा नंबरदारों को निर्देश दे कि वे इस तरह के तत्वों पर नजर रखें तथा जिला प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा दिए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन होना चाहिए। माइनिंग क्षेत्र में पौधों आदि काम के लिए एसटीपी के पानी का लगातार उपयोग किया जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें की हर रोज एसटीपी से ही पानी की सप्लाई हो।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा, डीएसपी नरेंद्र कुमार, आरटीए अजय सिंह, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, नगराधीश अमित कुमार जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।