फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   take care of your health without fearing people

ये हैं अपराजिता: बिना डरे रख रहीं लोगों की सेहत का ख्याल

Fri, 27 Mar 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
take care of your health without fearing people
कोरोना वायरस से लड़ाई में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नारी शक्ति अहम रोल अदा कर रही है। बिना अपनी जान की परवाह किए स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी महिलाएं मरीजों के स्वास्थ्य का पूरी तरह से ख्याल रखने में जुटी हैं।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री के आदेश पर पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इसके चलते लोग घरों में बंद हैं। हर किसी की अपनी जान की परवाह है। लेकिन, स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेहत की परवाह न करते हुए दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि उनकी समस्याओं को देखते हुए जीएच प्रबंधन ने प्रशासन से पास जारी करने को कहा है, ताकि लॉकडाउन में कोई बीच में न रोके।
विज्ञापन

हम ही डरेंगे तो संभालेगा कौन
नागरिक अस्पताल में ड्यूटी है। अगर कोरोना वायरस से ही हम डर जाएंगे तो लोगों की सेहत का कौन ख्याल रखेगा। हम पूरी सतर्कता के साथ हम नियमित सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण से डरने की बजाय डॉक्टरों द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन करें। खांसी व बुखार की शिकायत पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें। बेवजह घर से न निकलें और घर में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजबाला, नर्सिंग सिस्टर।
कोरोना से लड़ाई में हम देंगे साथ
कोरोना से लड़ाई में पूरा देश लड़ रहा है। आखिर हम क्यों पीछे रहें। हम पूरी जिम्मेदारी से अस्पताल आ रहे हैं। इमरजेंसी मरीजों को इलाज सुविधा मुहैया करा रहे हैं। करोना किसी को भी हो सकता है। हम पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करने को आ रहे है। गायनी वार्ड को भी बखूबी संचालित किया जा रहा है। बेहतर होगा कि लोग घर में रहे और लॉकडाउन का पालन करें।
- कृष्णा, मैट्रन।
ड्यूटी करना मेरा कर्तव्य
स्वास्थ्य सेवाएं महत्वपूर्ण हैं और यही मेरी ड्यूटी है। किसी भी महिला को दिक्कत न हो इसलिए प्रतिदिन आती हूं। लॉकडाउन है, वाहन नहीं मिलते। अपने कर्तव्य को निभाने के लिए बगैर किसी छुट्टी के प्रतिदिन ड्यूटी कर रही हूं। लोग सरकार का सहयोग करें और घर में रहे। जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। जीएच प्रबंधन लोगों के हेल्थ को लेकर गंभीर है। यहां जरूरी होने पर ही आएं।

- सुरेश, नर्सिंग सिस्टर।
हम अस्पताल में करते हैं सेवा
सैनिक बार्डर पर हमारी रक्षा करते हैं। हम अस्पताल में रहकर लोगों की जान बचाने में लगे रहते हैं। अस्पताल में आने वाले व्यक्ति स्वस्थ्य होकर जाए हम पूरा योगदान करते हैं। हम नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देते रहेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बचाव करना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों से जाने से बचे। जीएच लोगों की सेवा के लिए पूरी तैयारी किए हुए हैं।
-कुसुम, इंफेक्शन कंट्रोल नर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed