फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   surgeon after 10 years in civil hospital

नागरिक अस्पताल में 10 साल बाद सर्जन नियुक्त, सप्ताह में दो दिन होंगे ऑपरेशन

Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
surgeon after 10 years in civil hospital
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़। - फोटो : Narnol
नागरिक अस्पताल में लगभग 10 वर्ष बाद सर्जन की नियुक्ति हुई है। अब मरीजों को छोटे ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में एमएस डॉ. कंवर सिंह (सर्जन) की अस्थायी नियुक्ति कर दी गई है। वह वीरवार और शनिवार को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतलाल वर्मा ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस मामले में अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल को पहले उप नागरिक अस्पताल का दर्जा था। कुछ महीनों से इसे नागरिक अस्पताल का दर्जा मिला है। इसमें सभी स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के पद भी सृजित किए गए हैं। अभी तक गायनोलॉजिस्ट के अलावा कोई तैनाती नहीं की गई थी। अस्पताल में मात्र एमबीबीएस के सहारे काम चलाया जा रहा था। वर्ष 2010 में डॉ. ईश्वर सिंह सर्जन के रूप में काम करते थे। उस समय लगभग 40 से 50 ऑपरेशन प्रति माह होते थे। उसके बाद से लगातार अस्पताल में सर्जन का अभाव था। मरीजों को पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, मस्से, रसोली, प्रोस्टेट व बच्चेदानी आदि के ऑपरेशन के लिए 70 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें 35 से 50 हजार रुपये चुकाने पड़ते थे। इसके अलावा उन्हें मानसिक एवं शारीरिक परेशानी भी उठानी पड़ती थी। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब वर्ग के लोगों को होती थी। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों, सर्जन एवं एमडी की कमी का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। 15, 16, 17 जनवरी के समाचार पत्र में अस्पताल की समस्या से संबंधित खबरें प्रकाशित की गई थीं। नारनौल में दो सर्जन काम कर रहे थे। महेंद्रगढ़ में एक भी सर्जन नहीं था। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. कंवर सिंह की अस्थायी नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

इन एरिया को होगा फायदा
महेंद्रगढ़ के क्षेत्र से जुड़े सतनाली और सेहलंग क्षेत्र को सर्जन का सबसे अधिक फायदा होगा। क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 250 गांव एवं 30 से 35 ढाणियां आती हैं। श्यामपुरा, कुम्हारों की ढाणी, सतनाली, बास, पथरवा, डिगरोता, नावां, सेहलंग, नौताना, बाघोत, बवाना, आकोदा, खुडाना, बास व बसई आदि गांवों के मरीजों को इससे फायदा होगा। मरीजों को आर्थिक रूप से भी लाभ होगा। निजी अस्पताल में छोटे से छोटे ऑपरेशन के लिए 20 हजार रुपये चार्ज किए जाते हैं। नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन और दवाइयां नि:शुल्क हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अस्पताल को सर्जन की आवश्यकता थी। वहां जरूरत को देखकर हमने एक सर्जन का डेपुटेशन कर दिया है। वीरवार और शनिवार को वह महेंद्रगढ़ अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
-संतलाल वर्मा, सीएमओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed