{"_id":"6918e32e2143fff7f901af1d","slug":"super-sucker-machine-arrives-for-the-city-sewerage-problem-will-be-solved-narnol-news-c-203-1-mgh1004-121692-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के लिए पहुंची सुपर सकर मशीन, सीवरेज समस्या का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के लिए पहुंची सुपर सकर मशीन, सीवरेज समस्या का होगा समाधान
Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- बालाजी चौक पर शहरवासी विधायक कंवर सिंह यादव को मिठाई खिलाते---संवाद
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर में सीवरेज की समस्या के समाधान को लेकर एक बड़ी और दो छोटी मशीनें मिली है। मशीनों के माध्यम से अब शहर में सीवरेज जाम की समस्या के समाधान होगा। दोनों मशीनों का शनिवार को बालाजी चौक विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पिछले सप्ताह 45 लाख रुपये की बड़ी जेटिंग मशीन और 29 लाख रुपये की दो छोटी मशीनें मंगवाई गईं थीं।
शहर में करीब दो दशक पहले सीवरेज व्यवस्था शुरू हुई थी। उस समय शहर की आबादी के हिसाब से सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। अब दो दशकों में आबादी बढ़ी लेकिन सीवरेज व्यवस्था में सुविधा नहीं बढ़ पाई। ऐसे में शहर में डाली हुई सीवरेज व्यवस्था कभी कहीं से तो कभी कहीं से जाम हो जाती है।
बारिश के दिनों में तो इनका ओर भी बुरा हाल हो जाता है। पहले जो मशीनें थीं वह पुरानी हो गईं थीं। खराब व जेटिंग मशीन एक्सपायरी हो चली थी। अब नई मशीनें शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विभाग के एसडीओ जीयाराम ने बताया कि महेंद्रगढ़ में जेटिंग मशीन पुरानी होने के कारण बार-बार खराब हो जाती थी। इस कारण से शहर में सीवरेज व्यवस्था को सुचारु रखने में विभाग को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
अब विभाग के पास 45 लाख रुपये में नई जेटिंग मशीन मंगाई है। यह मशीन उच्च दबाव वाले पानी के जेट का उपयोग कर सीवर लाइनों की सफाई करती है। यह रुकावटों को तोड़ने, मलबे को बाहर निकालने और पाइप की दीवारों को धोने का काम करती है।
एक विशेष नोजल उच्च गति और दबाव के साथ पानी को पाइप में छोड़ता है, जिससे जमा हुआ कचरा, चिकनाई और गाद ढीली होकर आगे बहने लगती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से बंद या चोक हो चुकी सीवर लाइनों को खोलने और पाइपों की भीतरी दीवारों को पूरी तरह से साफ करने के लिए किया जाता है।
इसके अतिरिक्त विभाग को लगभग 29 लाख रुपये से दो डी-सिल्टिंग मशीनें मिल गई है। यह मशीन मुख्य रूप से सीवर लाइनों से गाद को हटाने के लिए डिजाइन की गई है। यह शक्तिशाली सेक्शन के माध्यम से गाद को खींचकर निकालती है। उन्होंने बताया कि विभाग को नई एक जेटिंग मशीन व दो डी-सिल्टिंग मशीनें मिलने से काफी फायदा होगा।
लोगों को हो रही सीवरेज ओवरफ्लो की परेशानी से भी निजात मिल जाएगी। शनिवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया है। इस मौके पर एक्सईएन अमित जैन, जेई सतीश, सुपरवाइजर विजेंद्र, नपा चेयरमैन रमेश सैनी, संजय राठी, पार्षद अशोक सैनी, कृष्ण ठेकेदार, रणधीर सिंह आदलपुर आदि मौजूद रहे।