फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sun was not visible on Makar Sankranti, people kept chirping from the cold

मकर संक्रांति पर नहीं नहीं दिखाई दिया सूर्य, ठंड से ठुठुरते रहे लोग

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sun was not visible on Makar Sankranti, people kept chirping from the cold
मकर संक्रांति पर्व पर सर्दी ने अपना सितम को जारी रखा। बादलों व कोहरे की सफेद चादर के साथ शुक्रवार को दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। जिस कारण लोग दिनभर ठंड से कांपते रहे। उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी की वजह से क्षेत्र में शुक्रवार को फिर कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह ऊपरी सतह पर दो हवाओं के मेल से शुक्रवार सुबह से इलाके पर बदहाली थी। हवाओं की गति में कमी की वजह से धुंध और कोहरे में इजाफा हुआ है। सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह कोहरा छाए रहने से 20-30 मीटर तक की विजिबिलिटी दर्ज हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस था जो बढ़कर 9.0 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed