{"_id":"6792328b0807ffd71e0d2122","slug":"students-will-show-their-skills-in-umang-from-4th-preparations-have-started-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114707-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उमंग में 4 से हुनर दिखाएंगे विद्यार्थी, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उमंग में 4 से हुनर दिखाएंगे विद्यार्थी, तैयारियां शुरू
Fri, 24 Jan 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़- संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय में उमंग कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महाविद्यालय की ओर से 4 और 5 फरवरी को महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम करवाया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार यादव ने बताया कि महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र जारी हुआ है जिसमें महाविद्यालय में दो दिवसीय उमंग कार्यक्रम करवाया जाएगा। उमंग कार्यक्रम को फाग उत्सव भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। इन स्पर्धाओं में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से करीब 30 हजार रुपये की ग्रांट आई हुई है।
ये कार्यक्रम होंगे शामिल
महाविद्यालय में उमंग कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इन स्पर्धाओं में एकल नृत्य, भजन, गजल, रंगोली, हरियाणवी कविता, हरियाणवी नृत्य, मिमिक्री, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी सहित 35 स्पर्धाएं करवाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों को जिस स्पर्धाएं में हिस्सा लेना है। उन विद्यार्थियों की सूची बनाई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
एक टीम में पांच सदस्य की ड्यूटी लगाई
महाविद्यालय की ओर से उमंग कार्यक्रम की ओर से सात टीम बनाई गई है। एक टीम में पांच सदस्य की ड्यूटी लगाई है। इन प्रतियोगिता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ये टीमें निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। एक टीम के पास पांच स्पर्धा दी जाएगी। जिसका निर्णय टीम की ओर से किया जाएगा।