फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students will be able to book travel slots by downloading CET Travel App

Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी ट्रैवल एप डाउनलोड कर छात्र कर सकेंगे यात्रा स्लॉट बुक

Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to book travel slots by downloading CET Travel App
नारनौल। हरियाणा सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने सीईटी-2025 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ‘सीईटी ट्रैवल’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

इससे परीक्षा यात्रा के लिए अग्रिम रूप से स्लॉट बुक कर सकेंगे। यह पहल न केवल अभ्यर्थियों की यात्रा को सुगम बनाएगी बल्कि उन्हें तनाव-मुक्त और सुरक्षित परीक्षा अनुभव प्रदान करने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगी। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को यात्रा संबंधी चुनौतियों का सामना न करना पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए ही ये एप की अवधारणा को साकार किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. भारती ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा बुकिंग एप नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने वाला समाधान है।

उपायुक्त डॉ. भारती ने सभी सीईटी-2025 अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ‘सीईटी ट्रैवल’ एप डाउनलोड करें। अपनी यात्रा स्लॉट अग्रिम रूप से बुक करें। यह एप गुगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे cet2025.onboard.in वेबसाइट के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed