फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were informed about the side effects of drugs

Mahendragarh-Narnaul News: छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की दी जानकारी

Tue, 16 Apr 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about the side effects of drugs
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने निजी इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताने के लिए पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं काे यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी ने बताया कि पुलिस द्वारा आमजन, युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। ताकि आमजन, युवा नशे से दूर रहे। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों की जानकारी दी। निरीक्षक मीनाक्षी ने छात्राओं को डायल 112 और ट्रिप मानिटरिंग के संबंध में जानकारी दी और वन स्टाप सेंटर के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान एप्लिकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड नही करना चाहिए। वहीं, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed