फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students of Nawadi Government School were honored

Mahendragarh-Narnaul News: नावदी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students of Nawadi Government School were honored
फोटो 5नावदी स्कूल का बेहतर परिणाम आने पर बच्चों को सम्मानित करते समिति के सदस्य।स्रोत संस्था
मंडी अटेली। खंड के गांव नावदी की बाबा दाता साहब शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण समिति ने राजकीय उच्च विद्यालय नावदी का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कक्षा दसवीं के 22 बच्चों में से 18 प्रथम श्रेणी जिसमें 6 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की। वहीं 3 बच्चों ने द्वितीय में स्थान हासिल किया। प्रियांशु पुत्री ज्ञानचंद ने 500 में से 462 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपरांत बच्चों को खुली गाड़ी में बैठाकर तिरंगा यात्रा राजकीय उच्च विद्यालय नावदी के प्रांगण से पूरे गांव नावदी व रामपुरा शहीद रामसिंह स्मारक पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर बाबा दाता साहब मंदिर में दर्शन कर विद्यालय में समापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा दाता साहब समिति द्वारा बच्चों को फूल मालाओं, पगड़ी व स्कूल बैग, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि गांव रामपुरा की सरपंच मधुबाला ने माता पिता को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक नावदी ने बताया कि जो शिक्षा व संस्कार सरकारी स्कूल में बच्चों को मिलते हैं वो अन्य स्कूलों में नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा दाता साहब शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष भीमराज मास्टर ने स्कूल को हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गांव की सरपंच मधुबाला, संदीप सरपंच रामपुरा, मुख्याध्यापक सतीश, गणित अध्यापक खुशीराम, मुख्याध्यापक सत्यवीर सिंह रामपुरा, पूर्व सरपंच मदनलाल रामपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed