फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students attacked returning after attending Youth Festival in Narnaul

Narnaul: युवा महोत्सव से लौट रहे विद्यार्थियों के साथ मारपीट, लड़कों ने लाठी-डंडों से किया हमला

Tue, 07 Nov 2023 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:25 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह यदुवंशी कालेज पटीकरा में बीएससी की छात्रा है। वह सोमवार को अपने सहपाठियों के साथ मीरपुर रेवाड़ी युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए गए थे। वापसी में बस अटेली बस स्टैंड के पास पहुंची तो एक कॉलेज की एक छात्रा को उतरना था। इसके लिए बस रोकी गई तो अचानक से आठ-दस युवक बस में चढ़ गए।  

विज्ञापन
Students attacked returning after attending Youth Festival in Narnaul
हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीरपुर रेवाड़ी में युवा महोत्सव में शामिल होकर वापस आ रहे कॉलेज बस में सवार छात्र-छात्राओं पर 8-10 लड़कों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसकी भीलवाड़ा निवासी छात्रा ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह यदुवंशी कालेज पटीकरा में बीएससी की छात्रा है। वह सोमवार को अपने सहपाठियों के साथ मीरपुर रेवाड़ी युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए गए थे। 
विज्ञापन


कॉलेज की बस में कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर आ रहे थे। जब उनकी बस अटेली बस स्टैंड के पास पहुंची तो एक कॉलेज की एक छात्रा को उतरना था। इसके लिए बस रोकी गई तो अचानक से आठ-दस युवक बस में चढ़ गए। आते ही उन्होंने 10-12 छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी बस से उतर कर भाग गए। बालाजी होटल पर बस से नीचे उतर कर वह पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। छात्रा ने शक जाहिर करते हुए कालेज की एक छात्रा पर मारपीट के लिए लड़के बुलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed