फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stress free training given to teachers

अध्यापकों को दिया गया तनाव मुक्त रहने का प्रशिक्षण

Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stress free training given to teachers
फोटो संख्या:69- आरपीएस स्कूल में आयोजित सेमिनार में महिला शिक्षकाओं को संबोधित करती मृदुल जैन---संव - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को तनाव प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक अध्यापक-अध्यापिकाओं को तनाव मुक्त रहने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माताओं को तनाव से दूर रह कर शिक्षण कार्य को ओर बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि तनाव जीवन की खुशियों में ग्रहण के समान है। इससे जितना दूर रहा जाए उतना ही खुशहाल जीवन के लिए अच्छा होता है। मुख्य वक्ता मृदुल जैन ने बताया कि हम अपनी भावनाओं को प्रबंधित करके न केवल शिक्षण कार्य बल्कि आम जीवन में भी तनाव को कम कर सकते हैं। पहले हमें तनाव के स्तर को पहचानना चाहिए फिर उसके प्रबंधन के प्रयास करने चाहिए। प्रयास करें कि रिश्तों को महत्व दें, बातों को नहीं। अपनी सोच को बदलें, व्यवहार में बदलाव लाएं, जीवन शैली में बदलाव लाएं, ये सब बातें तनाव प्रबंधन में मदद करेंगी। अपने काम के तनाव को कम करने के लिए हमेशा योजना बनाकर चलें, हमें पता होना चाहिए कि हमारे जीवन में किस बात व किस काम को प्राथमिकता देनी है। सकारात्मक सोच रखें नकारात्मक सोच मन में न लाएं। आत्मबल को पहचानकर अपने लिए नए अवसर तलाशे और जीवन में नए बदलाव के साथ खुशी और हर्षोल्लास के साथ अपना जीवन बिताएं। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष यादव ने मुख्य वक्ता मृदुल जैन का आभार जताते हुए शिक्षकों को तनाव से दूर रहने के लिए बताए गए उपायों पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed