फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Storm and rain came in Narnaul, trees and poles fell at many places

Weather: नारनौल में पहले आंधी फिर आई बारिश, कई जगह गिरे पेड़ और खंभे, बिजली भी गुल

Sun, 14 May 2023 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 06:46 PM IST
सार

शहर व आसपास के क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। तेज आंधी व बरसात के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री था, वहीं बरसात के बाद तापमान दो डिग्री कम होकर 39 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Storm and rain came in Narnaul, trees and poles fell at many places
आंधी में गिरा पेड़ और पोल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल शहर व आसपास के क्षेत्र में रविवार शाम को अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तेज आंधी के तेज बरसात हुई। लगभग आधे घंटे तक चली तेज आंधी के कारण पूरा वातावरण धूल भरा हो गया। तेज हवाओं के चलते लोगों के होर्डिंग, बैनर व छतों पर पड़ा हल्का सामान हवा में उड़ गया।

विज्ञापन


इसके अलावा कई जगह लगे टेंट भी उखड़ गए। तेज आंधी के कारण लोगों को अपने वाहन तक रोक साइड में खड़े करने पडे़। लगभग 20 मिनट बाद आई बरसात से धूल, मिट्टी से राहत मिली, लेकिन तेज हवा फिर भी जारी रही। 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली। 
विज्ञापन


आंधी व बरसात के चलते अधिकतर फीडरों पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। वहीं तेज आंधी के चलते कई जगह मुख्य मार्ग पर पेड़ और पोल भी टूट गए, जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात चार घंटे गुल रही शहर की बिजली
शनिवार शाम को आई तेज आंधी व बरसात के चलते शहर के अधिकतर हिस्से की बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है शनिवार शाम को महेंद्रगढ़ रोडस्थित 133 केवी सब स्टेशन से निजामपुर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित 33 केवी सब स्टेशन की तरफ आ रही मुख्य लाइन पर सुभाष पार्क के नजदीक पेड़ का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे बिजली के तार टूट गए।


इसके चलते आधे शहर की बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत किला रोड, मंडी रोड व सिंघाना रोड, निजामपुर रोड स्थित कॉलोनी के लोगों को हुई। यहां लगभग 7 बजे बिजली बाधित हुई, जो देर रात लगभग साढे़ 10 बजे सुचारु हो सकी। ऐसे में बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर तार जलने, टूटने की शिकायत ज्यादा आई। शनिवार दोपहर से रात 10 बजे लगभग 50 और रविवार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक 34 लोगों ने बिजली खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई। इतने ही लोगों ने आनलाइन भी बिजली गुल होने की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed