फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State-of-the-art Powder X-ray Diffraction Machine installed in HCU laboratory

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की प्रयोगशाला में अत्याधुनिक पाउडर एक्स-रे डिफ्रेक्शन मशीन स्थापित

Tue, 25 Mar 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-art Powder X-ray Diffraction Machine installed in HCU laboratory
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के रसायन विभाग ने केंद्रीय सेंट्रल इंस्ट्रयूमेंटेशन सेंटर (सीआईसी) प्रयोगशाला में अत्याधुनिक पाउडर एक्स-रे डिफ्रैक्शन (एक्सआरडी) मशीन स्थापित की गई है। विश्वविद्यालय में यह सुविधा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा रसायन विज्ञान विभाग को फंड फॉर इम्प्रूवमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर (एफआईएसटी) योजना के अंतर्गत स्थापित की गई है।
विज्ञापन

मशीन की उपलब्धता से विश्वविद्यालय में उन्नत अनुसंधान, नैनो प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और संबंधित वैज्ञानिक क्षेत्रों में शोध के लिए मददगार साबित होगी। यह नई सुविधा विश्वविद्यालय में अनुसंधान व नवाचार के मोर्चे पर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थानों के साथ सहयोग का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक होगी। यह सुविधा विश्वविद्यालय में चल रहे अनुसंधान कार्यों को एक नई दिशा प्रदान करने में मददगार साबित होगी। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस सुविधा के माध्यम से शोधार्थियों, विद्यार्थियों व शिक्षकों को उच्चस्तरीय विश्लेषण में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार इसकी कार्य प्रणाली के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed