फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State minister's convoy car crashed, driver injured

राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई चोट

Sun, 11 Apr 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
State minister's convoy car crashed, driver injured
राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव का काफिला रेवाड़ी से नारनौल आते समय रात 11.50 मिनट पर गांव नीरपुर के पास एस्कोर्ट गाड़ी, पायलेट गाड़ी व मंत्री की गाड़ी की बारी-बारी एक ट्राले से भिड़ंत हो गई। तीनों गाडियों में बैठे हुए व्यक्ति बाल बाल बच गये। राज्यमंत्री की गाड़ी के चालक अनिल कुमार को मामूली चोट आई है लेकिन गाडियों में काफी नुकसान हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर खेतों में फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव शनिवार सायं को इंदिरा गांधीविश्व विद्यालय मीरपुर रेवाड़ी समेत अन्य कार्यक्रम समाप्त करके वापिस नारनौल आ रहे थे। मंत्री की गाड़ी का काफिला रेवाड़ी, कुंड, अटेली से होता हुआ बस स्टैंड नीरपुर के पास पहुंचा तो नारनौल की तरफ से एक ट्राला चालक नामपता नामालूम अपने ट्राला को बड़ी तेज रफ्तार चलाता हुआ एस्कोर्ट गाडी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राला चालक ने बारी-बारी पायलेट गाडी व मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारी। जिससे तीनो गाडियों में बैठे हुए व्यक्ति बाल बाल बचे व गाडियों में काफी नुकसान हो गया। हादसे के बाद ट्राला को पकड़ने की कोशिश की तो ट्राला चालक ने अपने ट्राला को सडक पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों से भाग गया। हादसे में राज्यमंत्री के चालक अनिल कुमार को मामूली चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed