फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Srimad Bhagwat Katha ends with Havan and Bhandara.

Mahendragarh-Narnaul News: हवन व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Mon, 24 Jun 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 24 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha ends with Havan and Bhandara.
फोटो संख्या:66- गांव मोलड़नाथ मंदिर में कथा सुनते श्रद्धालु--स्रोत-- आयोजक
कनीना। बाबा मोलड़ नाथ मंदिर में एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा के का सातवें दिन हवन व भंडारे का आयोजन कर समापन किया गया। श्रीकथा के समापन पर सहयोग देने वालों को कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास दाशानू दास आचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि हवन से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।
विज्ञापन

कथावाचक राधा किशोरी ने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। कथा समापन पर विधिविधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। शहर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर ठेकेदार अशोक, दीपक चौधरी, राजेंद्र, अनिल, दीपक, दिनेश यादव, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, इंद्रजीत, शिव कुमार, लाल सिंह, पवन कुमार, सोनू यादव, सतीश कुमार, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed