फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Speedy disposal of pending cases: SP

लंबित मामलों को जल्द निपटाएं : एसपी

Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Speedy disposal of pending cases: SP
नारनौल। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने शनिवार को अपराधों की समीक्षा के लिए सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने बदमाशों पर निगरानी रखने और अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्ज को लंबित मामलों के जल्द निपटारे व शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए भी कहा। बैठक में डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी रणबीर सिंह, डीएसपी राजीव कुमार सहित जिले के सभी थानों के प्रबंधक, चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्षेत्रों में सघन पैट्रोलिंग करने, वाहन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने इलाके में ज्यादा से ज्यादा गश्त पैट्रोलिंग करें, अपराधियों को समय-समय पर चेक करें तथा उद्धोषित अपराधियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करें। मुकदमों में बकाया दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा महिला संबंधी रिपोर्ट एवं शिकायत पत्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने जिले में अपराधियों पर नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस को प्रभावशाली बनाने के लिए बैठक में मौजूद थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और अन्य पुलिस कर्मचारियों को सीधे जनता से संपर्क स्थापित करके उनकी समस्याओं का सार्थक निराकरण कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत बनाने को कहा। थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्र में होने अपराधिक गतिविधियों, अनजान बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने, उनकी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखने बारे आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed