फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Speeding continues unchecked; demand for speed breakers at 11 Hatta Bazaar.

Mahendragarh-Narnaul News: रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक, 11 हट्टा बाजार में स्पीड ब्रेकर की मांग

Sun, 19 Jul 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Speeding continues unchecked; demand for speed breakers at 11 Hatta Bazaar.
फोटो संख्या:61- मोहल्ला सैनीपुरा से मसानी चौक तक मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र 11 हट्टा बाजार में तेज रफ्तार वाहन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों और लोगों ने नगर पालिका से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने करीब एक वर्ष पहले मसानी चौक से कॉलेज रोड तक 2.86 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया था। इस मार्ग से रोजाना पांच हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क पर हर महीने पांच से छह हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

---------
लोग सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बचे हैं। इस इलाके में बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही ज्यादा रहती है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर बनाना बहुत जरूरी है ताकि लोग सुरक्षित रह सके। -नरेंद्र सैनी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इस मार्ग पर यातायात का दबाव हमेशा बना रहता है। नगर पालिका को चाहिए कि यहां स्थायी रूप से मजबूत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि वाहन चालक रफ्तार कम करें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।-महेश शर्मा, दुकानदार

--------
- वर्जन:
शहर में सर्वे करवा दिया गया है। जल्द ही शहर में जहां भी आवश्यकता होगी वहां संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर व दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए उपाय किए जाएंगे। -रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:61- मोहल्ला सैनीपुरा से मसानी चौक तक मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:61- मोहल्ला सैनीपुरा से मसानी चौक तक मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:61- मोहल्ला सैनीपुरा से मसानी चौक तक मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:61- मोहल्ला सैनीपुरा से मसानी चौक तक मार्ग---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed