फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special tag of trains removed but fare same

गाड़ियों का स्पेशल का टैग हटा पर किराया वही

Tue, 23 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Special tag of trains removed but fare same
नारनौल रेलवे स्टेशन । संवाद - फोटो : Narnol
केंद्र सरकार के आदेश के बाद रेलवे मंडल ने कोरोना कॉल में रेल गाड़ियों पर लगा स्पेशल गाड़ियों का टैग हटा दिया गया है। अब लगभग सभी गाड़ियां पहले की तरह सामान्य नंबर से चल रही है। इसके बावजूद यात्रियों से स्पेशल गाड़ियों का किराया वसूला जा रहा है। अभी भी स्टेशनों पर कोरोना काल की गाइडलाइन ही चल रही है। बीकानेर मंडल के अधिकारियों की माने तो 17 नवंबर को ही सामान्य किराया लागू हो चुका है। वहीं महेंद्रगढ़ एवं नारनौल रेलवे स्टेशन अधीक्षकों का कहना है कि मंडल की ओर से उनके पास किराया कम लिए जाने के आदेश नहीं आया है। इसके अलावा आईआरसीटीसी की ओर से टिकट पोर्टल अपडेट नहीं किया गया है। इस वजह से स्पेशल गाड़ियों का किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना काल में केंद्र सरकार के आदेश पर काफी ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा था। कोरोना काल में यात्रियों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए थे। अब यह महामारी कम हो गई तो केंद्र सरकार ने 12 नवंबर को स्पेशल गाड़ियों का टैग हटाकर सामान्य गाड़ी के रूप में चलाने का आदेश जारी किया था। साथ ही गाड़ियों में कोविड से पूर्व का किराया लेने का आदेश दिया था। 17 नवंबर को बीकानेर मंडल ने यह आदेश लागू कर दिया था। 90 प्रतिशत ट्रेनों का स्पेशल टैग भी हटा दिया गया है। बावजूद इसके स्पेशल ट्रेन का किराया लिया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक एवं अधिकारियों के तालमेल के अभाव में यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। जोकि इस महंगाई में यात्रियों की जेब पर काफी भार पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में 28 और नारनौल ट्रैक पर चलती हैं 14 ट्रेनें
महेंद्रगढ़ अप और डाउन ट्रैक पर 28 और नारनौल ट्रैक पर 14 गाड़ियां चल रही हैं। इनमें पैसेंजर एवं एक्सप्रेस गाड़ियां भी शामिल हैं। महेंद्रगढ़ ट्रैक पर 20 गाड़ियों नियमित तथा 8 गाड़ियां साप्ताहिक चल रही हैं। नारनौल ट्रैक पर 10 नियमित तथा 4 गाड़ियां साप्ताहिक चलती हैं। नारनौल में मात्र एक गाड़ी ही स्पेशल के नाम से चल रही है। शेष गाड़ियों को सामान्य में परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी कोविड के नियम लागू हैं
गाड़ियों एवं स्टेशन पर अभी भी कोरोना काल में लागू किए गए नियम चल रहे हैं। सभी पैसेंजर गाड़ियों में एक्सप्रेस गाड़ियों का किराया लिया जा रहा है। टिकट काउंटर पर मिलने की बजाय गाड़ी प्रारंभिक स्टेशन से चलने से चार घंटे पहले बुक करवानी पड़ती है। कोरोना से पहले कम से कम लगने वाले 10 रुपये किराये की जगह 30 रुपये लिया जा रहा है। एक्सप्रेस गाड़ियों में एमएसटी की सेवा शुरू नहीं हो पाई है। केंद्रीय मंत्रालय के उपरोक्त आदेश लागू होने के बाद सभी व्यवस्था पहले जैसी हो जाएंगी।
सभी गाड़ियों पर पहले की तरह सामान्य किराया लिया जा रहा है। यह आदेश 17 नवंबर को लागू हो गया था। अगर कहीं लागू नहीं हुआ है तो उसको हम चेक करवा लेते हैं। -अनिल रैना, सीनियर डीसीएम, बीकानेर मंडल।
हमारे पास सामान्य किराया लिए जाने के कोई आदेश नहीं आए हैं। नारनौल ट्रैक पर चलने वाली 14 गाड़ियों में एक को छोड़कर सभी गाड़ियों का स्पेशल टैग हटा दिया गया है। -मुनेश भार्गव, स्टेशन अधीक्षक नारनौल।

हमारे पास किराया कम करने के कोई आदेश नहीं आए हैं। अभी स्पेशल गाड़ियों का किराया ही चार्ज किया जा रहा है। आईआरसीटीसी पोर्टल अपडेट होने के बाद ही किराया कम हो सकेगा। अभी तक पोर्टल अपडेट नहीं हुआ है। अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed