{"_id":"669c1a278a0b8343cb033d17","slug":"special-search-operation-conducted-under-operation-invasion-37-accused-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114291-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत चलाया स्पेशल सर्च अभियान, 37 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत चलाया स्पेशल सर्च अभियान, 37 आरोपी गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में अनैतिक गतिविधियों के संबंध में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब, अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने 37 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस के द्वारा लेन ड्राइविंग के नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 225 वाहनों और अन्य 14 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस द्वारा अवैध खनन कर पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया। इसमें पुलिस जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कई जगहों पर कार्रवाई कर अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
27 टीमों का किया गठन, 117 पुलिस कर्मी शामिल
इस सर्च अभियान के दौरान जिला पुलिस की 27 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 117 पुलिस कर्मी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार, अवैध शराब का कारोबार और नशीले पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की गई। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज व एनडीपीएस एक्ट व आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई गई है।