{"_id":"65cb8d6483c48efe470e07a9","slug":"special-provisions-kept-in-the-budget-for-improving-the-infrastructure-of-health-services-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107406-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के मूलभूत ढांचे के सुधार के लिए रखे विशेष प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के मूलभूत ढांचे के सुधार के लिए रखे विशेष प्रावधान
Tue, 13 Feb 2024 09:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Feb 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- नरेंद्र सैनी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से इसी माह रखे जाने वाले प्री बजट को लेकर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के मूलभूत ढांचे में बड़े बदलावों को लेकर विशेष प्रावधान की उम्मीद है। जिले की 15 लाख की आबादी को प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले प्री बजट में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बड़ी उम्मीदें हैं। क्षेत्र के लोगों ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उम्मीदें जताई हैं।
-- -- -- -- -- -
अस्पताल में सभी सुविधाएं होनी चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पडे़। अस्पताल में दवाइयों की कमी चल रही है, अल्ट्रासाउंड मशीन होनी चाहिए। दवाओं से लेकर स्टाफ एवं अन्य सुविधाओं की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अस्पताल में सर्जन की भर्ती करनी चाहिए।
-- - नितिन कुमार, महेंद्रगढ़
-- -- -- -- -- -- -- --
अस्पतालों में मरीजों को एक छत के नीचे सभी चिकित्सा सुविधा मुहैया होनी चाहिए, ताकि मरीज भटके नहीं। अस्पतालों में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधा अस्पतालों में मिले ताकि उन्हें पीजीआई व एम्स जाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
-- - नरेंद्र सैनी, महेंद्रगढ़
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकार को आयुष्मान कार्ड से संबंधित हो सके तो छोटी से छोटी बीमारी से लेकर बड़ी से बड़ी बीमारी को कवर करने के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की मदद करनी चाहिए, जिससे गरीब परिवार व आम आदमी के ऊपर स्वास्थ्य से संबंधित बोझ न पड़े।
-- - दरियाव सिंह, सतनाली
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सतनाली क्षेत्र में वर्तमान में टीबी के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार को विभाग द्वारा इस बीमारी से संबंधित जागरूकता और फैलने की आवश्यकता है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज को आर्थिक सहायता भी अलग से प्रदान की जानी चाहिए।
-- - मनोज सिंह राजपूत, जड़वा