{"_id":"5717d1324f1c1bb40f8b48f0","slug":"sp-instruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने शादी के बाद दहेज के रूप में 11 लाख रुपये मांगने और मारपीट करने वालों के खिलाफ पीड़ित पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश दिए।
मामले की जांच कर रही महिला एएसआई रेनू ने बताया कि रविवार सायं प्रकाश देवी पुत्री कर्ण सिंह वासी रामपुर ने पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के निवास स्थान पर मिलकर शादी के बाद रुपये मांगने व मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत महिला थाना एसएचओ को प्रकाश देवी के पति संत लाल, ससुर तारा चंद, सास लीला देवी, देवर रवींद्र निवासी खपरिया के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने व मामले की बारीकी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
पीड़ित प्रकाश देवी ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2015 को संतलाल पुत्र तारा चंद वासी खपरिया तहसील बहरोड़ के साथ हुई थी, शादी के कुछ दिनों तक ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ माह बाद पति व उसका परिवार उससे 11 लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न लाने पर आए दिन उसका पति, सास-ससुर व देवर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिस कारण उसका गर्भपात भी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।