फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sp bid does not seem to be working hard by writing pending cases

एसपी बोलीं - लंबित केसों को देखकर नहीं लगता मेहनत से हो रहा है काम

Sat, 22 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
sp bid does not seem to be working hard by writing pending cases
एसपी बैठक लेतीं हुई। - फोटो : Narnol
नवनियुक्त एसपी सुलोचना गजराज ने सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों व कार्यालय ब्रांच के इंचार्जों के साथ बैठक की। एसपी ने अपने काम करने के तौर तरीके का संकेत देते हुए सभी को नसीहत दी कि मेहनत से काम करना होगा। जो मेहनत व ईमानदारी से काम करेगा वहीं थानों-चौकियों में टिक पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि बैठक में अपराधों की रोकथाम व कानून व्यवस्था संबंधी सभी पहलुओं को लेकर चर्चा हुई। एसपी ने जिले की केस डायरी देखकर हैरानी जताते हुए कहा कि ज्यादा लंबित केस थानों में होने का मतलब काम मेहनत से नहीं हो रहा है। एसपी ने कहा कि कार्यालय में शिकायतकर्ता तभी चक्कर लगाते हैं जब उनकी शिकायत पर ठीक तरह से सुनवाई नहीं होती। उन्होंने सभी डीएसपी व थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे जनता दरबार लगाएंगे। एक साल से अधिक जितने भी केस पेंडिंग हैं, उन्हें जल्द निपटाया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आपसी तालमेल बनाकर करें काम
एसपी ने कहा कि कई बार अचानक कानून व्यवस्था या किसी अपराधी को घेरने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ जाती हैं। नजदीक पुलिस स्टेशन से फोर्स बुलाएं और आपसी तालमेल से अपराध पर अंकुश लगाएं। पुलिसकर्मी अपने थाना क्षेत्र में अधिक गश्त करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। जांच के दौरान वाहन चालक का पूरा विवरण लें। एसपी ने थानों व चौकियों में साफ सफाई पर भी ध्यान देने की बात कही। ढाबों, रेहड़ी व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों कार्रवाई करें। महिलाओं के मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। जिस भी थाना क्षेत्र में कोई किसी प्रकार की आपराधिक वारदात होती है तो बिना देर किए जानकारी दें। जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed