{"_id":"640f69a01e322c0e750d164a","slug":"son-killed-father-injured-in-motorcycle-collision-narnol-news-c-17-1-92223-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बेटे की मौत, पिता घायल
Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। गांव कलवाड़ी के पास हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि एक नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटा कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सोमवार सुबह गांव सागरपुर निवासी 19 वर्षीय अमित अपने पिता सूबे सिंह को दवाई दिलवाने के लिए पास के गांव में जा रहा था। जब वह गांव कलवाड़ी के पास पहुंचा तो दूसरी दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई जिसमें अमित व उसका पिता सूबे सिंह तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर एक युवती व अन्य व्यक्ति सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कर लिया। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार युवती व एक अन्य व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।