{"_id":"5832edff8c82d5a245377aa6db2f0b5f","slug":"solder-death-from-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय गति रुकने से सीआरपीएफ जवान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय गति रुकने से सीआरपीएफ जवान की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के जवान का 27 जनवरी को चंडीगढ़ में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पैतृक गांव सुरेहती जाखल में अंतिम संस्कार किया गया। सुरेंद्र सिंह बलोदा की अगुवाई में 09 गार्ड की टुकड़ी ने सलामी दी। गांव सुरेेहती जाखल के वीरेंद्र पुनिया पुत्र धर्मदत्त पुनिया सीआरपीएफ चंडीगढ़ में तैनात थे।
विज्ञापन
27 जनवरी को अचानक ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र पुनिया का 1984 में स्पोर्ट्स कोटे से सीआरपीएफ दिल्ली में बतौर हैड कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति हुई थी। नायब तहसीलदार की ओर से हलका पटवारी उग्रसेन ने पुष्प अर्पित किए स्थानीय पुलिस के जवानों ने भी अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन