फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   solar Plant Install on roof with eight lakh

अब 8 लाख में छत पर लगेगा सोलर प्लांट

Sat, 24 Oct 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 24 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में विभिन्न कार्यालयों और रिहायशी भवनों की छप पर अब 8 लाख रुपये में रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवा सकेंगे। इसके लिए नवी एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार ने सोलर प्लांट की दरों में संशोधन किया है।
विज्ञापन


प्लांट लगवाने के इच्छुक नागरिक डीआरडीए में संपर्क कर सकते हैं। केंद्रीय नवी एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय प्रदेश में सरकारी/वाणिज्य/शैक्षणिक/रिहायशी/औद्योगिक भवनों की छतों पर 5 मेगावाट क्षमता तक के रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगवाता है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में सरकारी/वाणिज्य/शैक्षणिक/रिहायशी/औद्योगिक भवनों की छतों का प्रयोग सोलर पावर प्लांट लगाकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सोलर पावर  प्लांट बिना बैटरी के होंगे। दिन के समय जब इन रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट से जो पावर उत्पन्न होगी उसका प्रयोग उस बिल्डिंग में प्रयोग होने वाली पावर के तौर पर होगा। ऐसा सिस्टम डिजाइन किया जाएगा इससे यदि आवश्यकता से अधिक पावर उत्पादन होता है तो अधिक पावर ग्रिड को सप्लाई हो जाएगी।

ऐसा रहेगा सोलर प्लांट का स्वरूप
एडीसी ने बताया कि पावर प्लांट स्थापित करने की दरों में संशोधन किया है। 10 किलोवाट का पावर प्लांट अब लगभग 8 लाख रुपये में स्थापित होगा। पहले इसकी कीमत 10 लाख थी। अर्थात एक किलोवाट पावर प्लांट स्थापित करने पर अब 80 हजार रुपये का खर्चा आएगा।

10 किलोवाट से 500 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट, 90,000 रुपये प्रति किलोवाट की दर से स्थापित होगा। इस प्रोजेक्ट की दो कैटेगरी निर्धारित की गई हैं। पहली कैटेगरी में वे मालिक शामिल हैं, जो रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट स्वयं स्थापित करवाएंगे।


उन्हें 30 प्रतिशत या 27 रुपये प्रति वाट जो भी कम होगा के अनुसार अनुदान दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सरकारी/वाणिज्य/शैक्षणिक/रिहायशी/औद्योगिक भवनों की छतों पर जो भी मालिक रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करवाना चाहता है। वे तुरंत अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed