{"_id":"67ec2ee9fdd62b990407e514","slug":"so-far-282-solar-panels-have-been-installed-in-the-district-selection-of-vendor-is-mandatory-after-application-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122984-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में अब तक 282 सोलर पैनल्स लगे, आवेदन के बाद वेंडर का चयन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में अब तक 282 सोलर पैनल्स लगे, आवेदन के बाद वेंडर का चयन अनिवार्य
विज्ञापन
नारनौल। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़ में करीब 282 सोलर पैनल्स कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना गत वर्ष 13 फरवरी को शुरू हुई थी। योजना शुरू होने के बाद अब तक जिले में कुल 5917 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, जिसमें 2376 लोगों ने वेंडर का चयन किया है और 3541 लोगों ने अभी तक वेंडर का चयन नहीं किया है। वहीं अब तक करीब 282 लोगों के घरों में कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। साथ ही कनेक्शन लगवाने वाले करीब 268 लोगों को सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। नारनौल डिवीजन में करीब 143 और महेंद्रगढ़ डिवीजन में करीब 139 सोलर पैनल लगाए गए हैं। नारनौल डिवीजन में कनेक्शन लगवाने वाले करीब 135 लोगों को और महेंद्रगढ़ में करीब 133 लोगों को सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है।
योजना का उद्देश्य
इस योजना के तहत सरकार का उद्देश्य 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल्स लगाए जाते हैं और सूर्य की धूप से बिजली का उत्पादन किया जाता है, जिसे लोग अपने दैनिक कार्यों में प्रयोग कर सकते हैं। वहीं अगर सोलर पैनल्स द्वारा 300 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होता है तो उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेच सकते हैं। जिससे सोलर पैनल्स उपभोक्ता के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी बन सकते हैं।
ब्याज मुक्त ऋण भी ले सकते हैं उपभोक्ता :
योजना के तहत सोलर पैनल्स लगवाने के लिए लोग नजदीकी सरल केंद्र पर व pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद वेंडर का चयन अनिवार्य है। सोलर पैनल्स लगवाने के इच्छुक लोगों के पास अगर पूरी राशि उपलब्ध नहीं है तो वे लोग ब्याज मुक्त ऋण लेकर सोलर पैनल स्थापित करवा सकते हैं। ऋण की प्रक्रिया बेहद सरल है ताकि सभी वर्गों के लोग योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है सब्सिडी :
योजना के तहत सोलर पैनल्स लगवाने पर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग आय वर्ग के हिसाब से सब्सिडी दे रही है। जानकारी के अनुसार 1 लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय तक 60 हजार रुपये केंद्र सरकार द्वारा व 50 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। 1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये वार्षिक आय तक केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार रुपये व राज्य सरकार द्वारा 20 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। यह योजना शहरी व ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है।
वर्जन :
यह एक बेहतर योजना है, विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोगों को योजना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजना का लाभ ले सकें। अब तक जिले में 282 सोलर कनेक्शन लग चुके हैं और आवेदन के बाद जिन लोगों ने वेंडर का चयन किया हुआ है चयनित वेंडर द्वारा जल्द ही कनेक्शन लगाए जाएंगे। लोगों से अपील है कि आवेदन करने बाद वेंडर का चयन अवश्य करें।
जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम