{"_id":"671e7ef2faa9a3b268062d4c","slug":"so-far-137630-quintals-of-millet-has-been-lifted-in-narnaul-and-84970-quintals-of-millet-in-nangal-chaudhary-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117557-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अब तक 137630 क्विंटल और नांगल चौधरी में 84970 क्विंटल बाजरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अब तक 137630 क्विंटल और नांगल चौधरी में 84970 क्विंटल बाजरे का उठान
Sun, 27 Oct 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-29नारनौल की नई अनाज मंडी से बाजरे का उठान कर जाते ट्रक। संवाद
नारनौल। जिले की सभी अनाज मंडी में रविवार को अवकाश के दिन बाजरे की खरीद और आवक बंद रही। सोमवार से बाजरे की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी।
जिले में गत 27 दिनों में अब तक 106,472.66 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है और 105,840.43 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। जिले में अब तक बाजरा बेचने वाले किसानों को 212.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। नारनौल, नांगल चौधरी में खरीद हैफेड द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है। रविवार को नारनौल में 1000 क्विंटल, नांगल चौधरी में 1310 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
बाजरे की खरीद गत 1 अक्तूबर से की जा रही है। पिछले 27 दिनों में अब तक नारनौल में 151540 क्विंटल और नांगल चौधरी में 91260 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं नारनौल में 137630 क्विंटल और नांगल चौधरी में 84970 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
नारनौल और नांगल चौधरी अनाज मंडी में रविवार को बाजरे का उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही। बाजरे के स्टॉक के लिए पर्याप्त गोदाम की व्यवस्था है। नारनौल मंडी से उठान किया जा रहा बाजरा नारनौल हैफेड केंद्र में स्टॉक किया जा रहा है और नांगल चौधरी से उठान किया जा रहा बाजरा कनीना और गोहाना के गोदामों में स्टॉक किया जा रहा है। सोमवार से बाजरे की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवीण भारद्वाज, प्रबंधक हैफेड, नारनौल।