फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Six miscreants including the kingpin of Karma gang arrested in Narnaul

नारनौल: बड़ी वारदात करने आए कर्मा गैंग के सरगना समेत छह बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लाखों रुपये बरामद

Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
सार

पुलिस ने नारनौल में कर्मा और उसकी गैंग के पांच साथियों को काबू कर लिया है। आरोपी दो गाड़ियों में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। आरोपियों से काफी हथियार और कैश बरामद किया गया है्। सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Six miscreants including the kingpin of Karma gang arrested in Narnaul
पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर्मा गैंग के छह आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीआईए नारनौल ने नांगल चौधरी क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 देसी कट्टे, 12 कारतूस, 6 लाख 89 हजार 900 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के गाड़ियों की जांच की तो उसमें से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे भी बरामद हुए। इन आरोपियों में कर्मा गैंग का सरगना कर्मपाल उर्फ कर्मा भी शामिल है। सीआईए की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। आरोपियों की पहचान कर्मपाल उर्फ कर्मा निवासी ढाणी जाजमा नांगल चौधरी, आशीष निवासी शहबाजपुर नांगल चौधरी, देवेंद्र निवासी चुररी, थाना सरुंड, जिला जयपुर, राजस्थान, विक्रम निवासी शहबाजपुर नांगल चौधरी, अजय निवासी शहबाजपुर नांगल चौधरी, लोकेश निवासी मेघोत हाला नांगल चौधरी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 94.94 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 83.75 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए टीम ने नांगल चौधरी क्षेत्र से कर्मा गैंग के सरगना सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सीआईए को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी क्षेत्र के दताल से ढाणी जाजमा की ढाणी रोड पर एक कैंपर और एक बोलेरो गाड़ी में कुछ लोग अवैध हथियार सहित खड़े हैं। सूचना पर सीआईए टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक कैंपर और एक बुलेरो गाड़ी खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी में बैठे युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो आरोपियों से 5 कट्टे और 12 कारतूस के अलावा 6 लाख 89 हजार 900 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 6 आरोपियों से एक-एक अवैध देसी कट्टा और दो-दो कारतूस बरामद किए। 1 आरोपी से 2 कारतूस व वाहनों से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों पर थाना नांगल चौधरी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 कर्मा गैंग के सरगना कर्मपाल उर्फ कर्मा पर 2017 में आईपीसी की धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज है। जबकि उसके साथियों पर लड़ाई-झगड़े, मारपीट, धमकी देने, आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें-हरियाणा: आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, सिर्फ इन वाहनों को मिलेगा तेल

इन मामलों में जिले की पुलिस काफी समय इसकी तलाश में थी। जिसके लिए जिला पुलिस पिछले कई दिनों से जगह-जगह दबिश दे रही थी। शनिवार को आरोपी अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मगर पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके 5 अन्य साथियों को वारदात से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed