{"_id":"5f0212658ebc3e430b256110","slug":"six-corona-positive-18-corona-recovear-narnol-news-rtk5626609149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, 18 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, 18 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के घर पर जानकारी देते हुए।
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ जिले में रविवार को छह नए कोरोना संक्रमित केस आए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 297 हो गई है। रविवार को 18 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक जिले में कुल 218 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 78 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को सात केस आए थे। लेकिन, एक केस रेवाड़ी जिले में गिना जाएगा। ऐसे में वीरवार को छह केस जिले में आए हैं। संक्रमितों के बारे में जानकरी लेने के साथ उस क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन बनाया गया है। रविवार को 2 मोबाइल टीमों ने 287 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 5 जुलाई तक 74776 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 44111 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 7860 सैंपल भेजे गए हैं। 240 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। दूसरी ओर अटेली सीएचसी के अंतर्गत मोहलड़ा गांव का 70 वर्षीय बुजुर्ग रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिला। अटेली की स्वास्थ्य विभाग की टीम और आयुष विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने सैनिटाइज किया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. विकास यादव, एमपीएचडब्ल्यू अशोक कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित परिवार व आसपास के लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने की दवा वितरित की। संक्रमित व्यक्ति दिल्ली पुलिस के कर्मी का पिता है। दो दिन पहले कर्मी संक्रमित होने पर बुजुुर्ग का सैंपल दो जुलाई को लिया गया था। जिसकी रविवार को संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद घर पर ही उन्हें एकांतवास कर दिया। दिल्ली पुलिस का कर्मी गांव आता था और इसी के कारण पिता भी संक्रमित हुआ। डॉ. आदित्य यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोग एहतियात जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंस व दूसरे उपाय रखें। दूसरी ओर हमीदपुर निवासी एक व्यक्ति आईटीबीपी में केरल में तैनात था। घर आने के बाद सैंपल दिया था। इसके अलावा कनीना में एक संक्रमित के आने पर परिवार के तीन अन्य लोग भी संक्रमित हो गए हैं। पड़तल में एक महिला पॉजिटिव आई थी और उसका आठ साल का बेटा भी संक्रमित मिला है।
रविवार को आए केस
पड़तल -1
कनीना मंडी -3
मोहलड़ा -1
हमीदपुर- 1