{"_id":"613a55648ebc3e4f8c4a6159","slug":"shrimad-bhagwat-week-amrit-mahotsav-started-with-kalash-yatra-narnol-news-rtk62348762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली महिला
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। करेलिया बाजार स्थित बाबा जयरामदास धर्मशाला में वीरवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में तपोभूमि हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती के द्वारा व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रधान और कथा के प्रबंधक मुकेश मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व बाबा जयरामदास धर्मशाला से प्रात: 10 बजे एक कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। इस कलशयात्रा में मुख्य यजमान मुकेश मेहता, निशु मेहता सपरिवार थे। जबकि अन्य यजमान समाजसेवी रमेश सैनी, प्राचार्य सतीश शर्मा, स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश थे।
कलश यात्रा में 251 महिलाएं अपने सिर पर कलश उठाकर गाजेबाजे से चल रही थी जबकि महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज भी एक घोड़ाबग्गी में सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। यह महोत्सव 16 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर गोसेवक दयाशंकर तिवाड़ी, महेंद्र देवनगर, सुरेंद्र बंटी, रीना बंटी, नरेश चेयरमैन, सुशील शर्मा, आनंद शर्मा, नरेश जोशी, गोपेश मेहता, प्रवीण दीवान, दलीप गोस्वामी, दीपक मेहता, राजेंद्र पोपली, रत्न लाल, राजेश सर्राफ, सुरेश सैनी, अजय सिगड़िया, सुरेश राजस्थानी, सुरेश पंचोली, श्रीकृष्ण सोनी, अरविंद खेतान, अनिल कनोडिया, मास्टर अमरसिंह सोनी मौजूद थे।