फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shrimad Bhagwat Week Amrit Mahotsav started with Kalash Yatra

कलश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव का शुभारंभ

Fri, 10 Sep 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Week Amrit Mahotsav started with Kalash Yatra
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली महिला - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। करेलिया बाजार स्थित बाबा जयरामदास धर्मशाला में वीरवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में तपोभूमि हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती के द्वारा व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाया गया।
विज्ञापन

उपरोक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रधान और कथा के प्रबंधक मुकेश मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व बाबा जयरामदास धर्मशाला से प्रात: 10 बजे एक कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। इस कलशयात्रा में मुख्य यजमान मुकेश मेहता, निशु मेहता सपरिवार थे। जबकि अन्य यजमान समाजसेवी रमेश सैनी, प्राचार्य सतीश शर्मा, स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश थे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में 251 महिलाएं अपने सिर पर कलश उठाकर गाजेबाजे से चल रही थी जबकि महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज भी एक घोड़ाबग्गी में सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। यह महोत्सव 16 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर गोसेवक दयाशंकर तिवाड़ी, महेंद्र देवनगर, सुरेंद्र बंटी, रीना बंटी, नरेश चेयरमैन, सुशील शर्मा, आनंद शर्मा, नरेश जोशी, गोपेश मेहता, प्रवीण दीवान, दलीप गोस्वामी, दीपक मेहता, राजेंद्र पोपली, रत्न लाल, राजेश सर्राफ, सुरेश सैनी, अजय सिगड़िया, सुरेश राजस्थानी, सुरेश पंचोली, श्रीकृष्ण सोनी, अरविंद खेतान, अनिल कनोडिया, मास्टर अमरसिंह सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed