फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   show mines religion on thorns

दौखेरा माइंस धर्मकांटे पर बदमाशों ने की फायरिंग, कंप्यूटर व सामान तोड़ा

Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
show mines religion on thorns
दौखेरा माइंस धर्मकांटा पर बदमाशों द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : Narnol
दौखेरा माइंस पर स्थित धर्मकांटे में मंगलवार की रात करीब पौने 12 बजे हथियार बंद सात-आठ बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोपी कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी सामान को तोड़ दिया व फायर करते हुए फरार हो गये। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। जिसके बाद शिकायतकर्ता के आधार पर धर्मकांटा पर तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने माइंस संचालक से सीसीटीवी फुटेज मांगा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार माइंस संचालक लक्ष्य खुराना ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि दौखेरा माइंस पर डंपरों में भरे पत्थर आदि का वजन करने के लिए धर्मकांटा लगाया हुआ है। जिसमें काम करने के लिए दो से तीन वर्कर लगाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे वर्कर धर्मकांटे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन से चार बाइकों पर सवार होकर लगभग सात से आठ युुवक आए। आरोपी अपनी बाइकों को दूर खड़ा करके धर्मकांटे के पास आकर फायर करने लग गए। जिसके डर से वहां काम करने वाले वर्कर भाग गए। उन्होंने बताया कि दहशतगर्दों ने कंप्यूटर, टेबल, पानी के कैंपर व अन्य उपकरण व जरूरी सामन को तोड़ दिया। जिसके बाद फिर से फायर करते हुए फरार हो गये। वर्करों द्वारा सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को मामले से अवगत करवाया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया व अज्ञात दहशतगर्दों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि पहले भी क्षेत्र में स्थित माइंस व धर्मकांटे पर कई बार लूटपाट व फायर करने के मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

छानबीन कर रहे हैं
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दौखेरा माइंस के धर्मकांटे पर तोडफ़ोड व फायरिंग होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा वहां का मौका मुआयना किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात दहशतगर्दों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के महत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि माइंस संचालक से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। पीड़ित ने किसी पर शक नहीं जताया है। आरोपियों ने संचालक से पैसे की भी डिमांड नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
घटना की जानकारी पाकर बुधवार सुबह आठ बजे सैकडों की संख्या में ग्रामीण वारदात स्थल पर एकत्रित्र हुए। जिन्होंने अज्ञात दहशतगर्दों द्वारा की गई इस घटना पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना होने से गांव में दहशत का माहौल है व लोगों में असंतोष है। लिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर ऐसी घटनाओं पर अकुंश लगाने की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed