फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Short circuit caught fire in cattle yard, one buffalo died, farmer also scorched

शॉर्ट सर्किट से पशुबाड़े में लगी आग, एक भैंस की मौत, किसान भी झुलसा

Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Short circuit caught fire in cattle yard, one buffalo died, farmer also scorched
गांव मोडी में शार्ट सर्किट से लगी आग में झुलसे पशु और उपस्थित ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
उपमंडल के गांव मोड़ी में बिजली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग में एक भैंस की मौत हो गई, जबकि चार झुलस गए। पशुओं को बचाने के चक्कर में किसान भी झुलस गया। किसान कमल सिंह ने खेतों में बने ट्यूबवेल पर मकान बनाया हुआ है। पशुओं के बाड़े के आगे ट्रांसफार्मर है। सोमवार को अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण बाड़े में आग लग गई, जिससे उसमें बंधी दो भैंसें, दो कटड़ियां और एक कटड़ा झुलस गए। बाद में एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

कमल सिंह ने बताया कि पशुओं के बाड़े के पास ही ट्रांसफार्मर है। करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से पशुबाड़े में आग लग गई, जिसमें तीन पशु गंभीर रूप से झुलस गए। दो अन्य पशु भी उसकी चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। वहीं पशु चिकित्सकों द्वारा आग में झुलसे पशुओं को उपचार दिया गया।

 आग की चपेट में आने से झुलसा कमल सिंह। संवाद

आग की चपेट में आने से झुलसा कमल सिंह। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed