फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers warned to remove encroachment, action will be taken today

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदारों को दी गई अतिक्रमण हटाने की चेतावनी, आज होगा एक्शन

Fri, 01 Dec 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 01 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers warned to remove encroachment, action will be taken today
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बाजारों में दुकानदारों को सामान हटाने के लिए चेतावनी दी गई। साथ ही नपा की ओर से मुनादी कराकर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। नपा जेई मनोज कुमार ने दुकानदारों को सामान दुकानदारों को अंदर रखने के लिए कहा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी की अगर सामान को तय सीमा में नहीं रखा तो सामान जब्त किया जाएगा तथा संबंधित दुकानदार का चालान कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने जिन दुकानों के बाहर रखे गए सामान को समेटकर दुकानों के अंदर रखा गया। दोपहर डेढ़ बजे जेई मनोज कुमार सफाई कर्मचारी व ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए उतरे। नगर पालिका कर्मचारियों ने अभियान नगर पालिका कार्यालय से शुरू कर गांधी मार्केट, शंकर मार्केंट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड रोड, शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकानों के बाहर रखा सामान को अंदर रखवाया गया। इस दौरान जगह-जगह दुकानदारों ने विरोध भी जताया गया। दुकानदारों ने नगरपालिका कर्मचारियों पर भेदभाव का भी आरोप लगाया गया। जेई मनोज कुमार ने कहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदार अपने सामान को अपनी सीमा में रखे। ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


नगरपालिका की ओर से अब शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पहले दिन मुनादी कराने के साथ-साथ दुकानदारों को तय सीमा में सामान रखने की अपील की गई है। अब नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान जिन दुकानदारों का सामान तय सीमा से बाहर मिला उनका सामान जब्त किया जाएगा व जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार, जेई, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed