फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers got two months time to remove encroachment and deposit rent

महेंद्रगढ़-नारनौल: अतिक्रमण हटाने और किराया जमा कराने के लिए दुकानदारों को दो माह का मिला समय

Sat, 11 Feb 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers got two months time to remove encroachment and deposit rent
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से शहर में जब भी अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाता है तो राजनीतिक हस्तक्षेप आड़े आ जाता है।
विज्ञापन

पिछले दो माह के दौरान नगरपालिका महेंद्रगढ़ द्वारा तीन बार अभियान चलाया गया है। लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण बीच में ही बंद करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब नपा की टीम बरामदों पर किए पक्के अतिक्रमण को हटाने पहुंची तो दुकानदारों ने नपा कार्यालय पहुंचकर रोष व्यक्त किया। जबकि नपा प्रधान व अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि अब अतिक्रमण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नपा गेट के सामने से शुरू किए गए अभियान के दौरान अनेक दुकानदार दुकानों व शोरूमों को बंद कर दूर जा खड़े हुए। इसके बाद दुकानदार एक स्थानीय नेता की शरण में जा पहुंचे। नेताजी की मध्यस्था से नपा ने भी दुकानदारों को दो माह का समय देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने व बकाया किराया जमा कराने के लिए दे दिया। इसके बाद अभियान बंद कर दिया गया। सुबह जब टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच तो इस दौरान अनेक दुकानदार नपा कार्यालय पहुंच गए। नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों तथा दुकानदारों के बीच खूब कहासुनी भी हुई।
दुकानदारों का कहना है कि आए दिन नपा अभियान चलाकर दुकानदारों को परेशान कर रही है। वहीं नपा द्वारा किराए को लेकर भी दुकानदारों पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। कद्दावर नेता से बातचीत के बाद नपा पार्षदों ने भी बैठक कर शीघ्र दो माह का समय देने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


शहर में नपा की 645 दुकानें, 8 करोड़ किराया बकाया
बता दें कि नगरपालिका की शहर में 645 के करीब दुकानें हैं जिनमें 28 के करीब बड़े शोरूम हैं। नपा के जिम्मेदारों की मानें तो दुकानदारों पर करीब 8 करोड़ रुपये का किराया बकाया है। किराया नियमित रूप से न भरने के कारण अनेक दुकानदारों को पैनेल्टी लगकर किया भी चार से पांच लाख रुपये से अधिक पहुंच गया है। ऐसे में जब नपा द्वारा अब ऐसे दुकानदारों को नोटिस दिए जाने की योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही बकाया किराया जमा कराने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। गत 31 जनवरी को नोटिस देकर सप्ताह का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया था लेकिन किसी भी दुकानदार ने अपने आप अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश पर चौबारे लेकिन नपा के रिकार्ड में केवल 70 दुकानों पर चौबारे
बता दें कि नगरपालिका की 645 दुकानों में से अधिकांश पर चौबारे बना लिए हैं। लेकिन अधिकांश दुकानदारों द्वारा बिना नपा से अनुमति लिए ही चौबारे तक बना लिए। ऐसे में उन चौबारों का किराया भी नपा को नहीं दिया जा रहा है जिससे नपा को प्रत्येक माह लाखों रुपये की चपत लग रही है।

दुकानदार बोले- पहले सड़कों की दशा सुधारे नपा
वहीं दुकानदार जब नपा कार्यालय में पहुंचे तो बोले की नगरपालिका पहले बदहाल सड़कों की दशा सुधारे इसके बाद अतिक्रमण की समस्या ही नहीं रहेगी। बदहाल सड़कों के गड्ढों में वाहनों के धीमी गति से चलने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। लेकिन नपा जरूरी कामों को छोड़कर दुकानदारों को परेशान करने में जुटी हुई है।

बरामदे खाली करें व किराए का करें भुगतान:
नपा द्वारा जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई तो दुकानदार पूर्व शिक्षामंत्री के निवास पर पहुंच गए। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जेई मनोज कुमार को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद जेई ने कहा कि दुकानदारों ने दुकानों के सामने बने बरामदों पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा तिरपाल व लोहे की टीन लगाकर 10 से 15 फुट अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा दुकानदारों पर किराए के रूप में नपा का करीब 8 करोड़ रुपये बकाया है। पूर्व शिक्षामंत्री दुकानदारों से आग्रह किया कि वे दो माह के समय में अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लें तथा स्वयं बरामदों को खाली कर दें।


अतिक्रमण को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
दुकानदारों को दो माह का समय दिया गया है। दुकानदारों ने आश्वासन दिया है कि वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। इस दौरान दुकानों के आगे लगाए तिरपाल, टीन आदि को हटाया जाएगा। वहीं जिन दुकानदारों की तरफ नपा का बकाया है वे शीघ्रता से अपना बकाया जमा कराएं। दो माह के बाद किसी भी सूरत में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- रमेश सैनी, नपा प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed