फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   shivalaya echoed with the shouts of har-har mahadev

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
shivalaya echoed with the shouts of har-har  mahadev
महाशिवरात्रि पर मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : Narnol
क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूूमधाम से मनाया गया। पर्व पर हजारों श्रद्धालुुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और मंगलकामना और सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। वहीं महिलाओं ने कलश भी चढ़ाए। इस दौरान शिवालय में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। वहीं मोदाश्रम मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। मंदिर के बाहर मेला भी लगा था जिसमें बच्चों ने खिलौनों की जमकर खरीददारी की। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मंदिरों के बाहर तैनात नजर आया। इसके अलावा डाक कांवड़ भी चढ़ाई गई। मंदिर में दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मोदाश्रम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही। महिलाओं ने लाइन में लगकर जल चढ़ाया। मंदिरों में सारा दिन भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। शिवलिंग को गंगाजल, शहद, दही से स्नान करवा कर बेल पत्र, धतूरा, फल, पुष्प आदि अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन उपवास रखा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में मेले को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।इस अवसर पर महिलाएं झूला झुलती देखी गईं तथा बच्चे खिलौने खरीदते देखे गए। सुबह से लेकर शाम तक मेला जारी रहा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी रहे तैनात
महाशिवरात्रि को लेकर नगर के मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर नजर आए। मोदाश्रम मंदिर के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। पुलिस कर्मचारी मंदिर में आने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखे थे। मेले में किसी पर चोरी और चैन स्नेचिंग का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
बता दें कि मोदाश्रम मंदिर में कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा थे। रामबिलास शर्मा ने विजेता पहलवानों को इनाम वितरित किया। 31 सौ रुपये की कुश्ती सतबीर सिलानी ने अनिल नजफगढ़ को हराया और पवन गोठड़ा ने राकेश सोनीपत को हराया। 51 सौ रुपये की कुश्ती में धर्मवीर शिवाना ने रोहित भालोट को हराया। 81 सौ रुपये की पहली कुश्ती में कुलदीप बागोत ने कृष्ण गुड्डन को हराया। दूसरी कुश्ती में मन्नू पंजाब ने राजेश काहिनी को हराया। 21000 रुपये की कुश्ती मोहित छितरोली ने अमित रोहतक को हराया। निर्णायक की भूमिका में राजेश शर्मा झाड़ली, पोनी पहलवान और ताराचंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed